Breaking Newsभारत

UPASICON 2026 की तैयारियों का विशेषज्ञ टीम ने किया निरीक्षण

UPASICON 2026 की तैयारियों का विशेषज्ञ टीम ने किया निरीक्षण

गोरखपुर में पहली बार होगा उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया का भव्य आयोजन

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (UPASI) का बहुप्रतीक्षित UPASICON 2026 इस वर्ष पहली बार गोरखपुर में आयोजित होने जा रहा है। चार दिवसीय यह भव्य चिकित्सा सम्मेलन 26 से 29 नवंबर 2026 तक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), गोरखपुर में आयोजित किया जाएगा।

इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ देश-विदेश से बड़ी संख्या में वरिष्ठ सर्जन, विशेषज्ञ चिकित्सक एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन के दौरान आधुनिक सर्जरी की नई तकनीकों, अत्याधुनिक उपकरणों, कम खर्च में बेहतर एवं सुरक्षित ऑपरेशन, लाइव ऑपरेटिव वर्कशॉप तथा विभिन्न नवीनतम शल्य चिकित्सा विधाओं पर व्यापक चर्चा, प्रशिक्षण एवं व्यावहारिक प्रदर्शन किया जाएगा।

UPASICON 2026 की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए UPASI के चेयरमैन द्वारा गठित विशेषज्ञ टीम गोरखपुर पहुंची। निरीक्षण टीम में डॉ. अमित श्रीवास्तव आगरा से, डॉ. सोमेन्द्र। नाथ सिंह, सैफई, डॉ. अक्षय आनंद (KGMU, लखनऊ) तथा डॉ. निखिल सिंह इमीडियेट पास्ट प्रेसिडेंट यूपीएसआई लखनऊ सहित वरिष्ठ चिकित्सक शामिल रहे।
गोरखपुर से डॉ गौरव गुप्ता, ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन तथा हेड अप डिपार्टमेन्ट एम्स गोरखपुर डॉ॰ शिवशंकर शाही ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डायरेक्टर तथा सीनियर सर्जन शाही गुल हॉस्पिटल तारामंडल डाॅ हरिकेश यादव, एसोसिएट प्रोफेसर एम्स गोरखपुर डॉ रवि गुप्ता, एसोसिएट प्रोफेसर एम्स गोरखपुर डॉ शाहनवाज डॉ रजनीश डॉ मनीष एम्स, गोरखपुर के विद्यमान थे।
निरीक्षण के दौरान UPASICON 2026 के ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. शिव शंकर शाही, ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ. गौरव गुप्ता, प्री-ऑर्गनाइजिंग कमेटी के सदस्यों तथा गोरखपुर के चिकित्सकों ने अतिथि विशेषज्ञों को सम्मेलन की तैयारियों, वैज्ञानिक कार्यक्रम, लाइव सर्जरी, वर्कशॉप, आवास, परिवहन, प्रोटोकॉल एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी।

सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ विदेशों से आने वाले चिकित्सकों के आवास, स्वागत, परिवहन, प्रोटोकॉल तथा वैज्ञानिक सत्रों की विस्तृत रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। किस दिन कौन-सी चिकित्सा विधा पर चर्चा होगी, किन नई तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा तथा किस प्रकार लाइव ऑपरेटिव वर्कशॉप आयोजित की जाएगी, इसकी तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

गोरखपुर के लिए गौरव का अवसर

डॉ. शिव शंकर शाही ने कहा कि UPASICON 2026 का गोरखपुर में पहली बार आयोजन होना पूरे शहर और पूर्वांचल के लिए गौरव एवं सौभाग्य की बात है। इस सम्मेलन के माध्यम से गोरखपुर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा मानचित्र पर एक नई पहचान मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन में केवल चिकित्सा क्षेत्र की उपलब्धियों को ही प्रदर्शित नहीं किया जाएगा, बल्कि गोरखपुर की कला, संस्कृति, विकास मॉडल और स्थानीय उत्पादों को भी देश-विदेश से आने वाले चिकित्सकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि एक जिला एक उत्पाद (ODOP) के अंतर्गत गोरखपुर के प्रसिद्ध टेराकोटा, हस्तशिल्प, गीता प्रेस सहित विभिन्न स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने की योजना है। इसके माध्यम से देश-विदेश से आने वाले चिकित्सकों को गोरखपुर की समृद्ध कला, संस्कृति और उद्यमिता से परिचित कराया जाएगा।

डॉ. शाही ने कहा कि आज गोरखपुर केवल उत्तर प्रदेश का एक जिला नहीं, बल्कि विकास, चिकित्सा, शिक्षा, आध्यात्मिकता और संस्कृति के क्षेत्र में देश-विदेश के मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। UPASICON 2026 इस पहचान को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर के प्रतिभाशाली चिकित्सकों के साथ-साथ जिले के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले विभिन्न व्यक्तित्वों को भी इस ऐतिहासिक आयोजन में आमंत्रित किया जाएगा, ताकि चिकित्सा के साथ-साथ गोरखपुर की उपलब्धियों और संभावनाओं को भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button