Breaking Newsभारत

जहानागंज में भीषण सड़क हादसा, दो व्यापारियों की मौत, एक गंभीर

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।

आज दिनांक।14/12/025को

जहानागंज में भीषण सड़क हादसा, दो व्यापारियों की मौत, एक गंभीर

खलीलाबाद से कंबल व कपड़ा लेकर, जखनियां ,दुल्लहपुर,लौट रहे थे व्यापारी, जहानागंज के भुजहीं मोड़ पर कार–ओमनी की टक्कर

गाजीपुर। खलीलाबाद से कंबल और कपड़ा खरीदकर जखनिया लौट रहे व्यापारियों की कार जहानागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भुजही मोड़ के पास ओमनी कार पेड़ में भीषण रूप से टकरा गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान शशि सिंह पुत्र रामजन्म सिंह, निवासी ग्राम सेंमउर थाना भुड़कुडा़ तथा सिद्दीकी पुत्र हाशिम, निवासी दुल्लहपुर के रूप में हुई है। वहीं दुर्घटना में तौफिक पुत्र हासीम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। कार चालक मनु कुशवाहा इस हादसे में बाल-बाल बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे शशि सिंह और सिद्दीकी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

बताया जा रहा है कि मृतक शशि सिंह, सेमउर ग्राम प्रधान अजीत सिंह के छोटे भाई थे और जखनिया में उनकी कपड़े की दुकान है। वे हर वर्ष अपने ग्राम सभा में कंबल वितरण का कार्यक्रम कराते हैं। इसी कार्यक्रम के लिए कंबल खरीदने खलीलाबाद गए थे और लौटते समय यह हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। हादसे की खबर से गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो और पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button