साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों को 2,30,433/- रूपये की धनराशि पुनः उनके बैंक खातें में वापस कराया गया।

साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों को 2,30,433/- रूपये की धनराशि पुनः उनके बैंक खातें में वापस कराया गया।
साइबर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में एनसीआरपी पोर्टल एवं पीड़ित द्वारा दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र की जाँच के अनुक्रम में साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद फतेहपुर टीम द्वारा सार्थक प्रयास करते हुये शिकायतकर्ता की धनराशि उनके खाते में पुनः वापस कराया गया। शिकायतकर्ता द्वारा जनपदीय उच्चाधिकारियों व साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम का आभार व्यक्त किया ।
आवेदक सुरेन्द्र कुमार पुत्र रामचन्द्र नि0 163 रेल बाजार थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर के क्रेडिट कार्ड से कुल 1,42,000/- रूपये की धनराशि आनलाइन ट्रांसफर कर शॉपिंग कर लिया गया। आवेदक के द्वारा तत्काल साइबर क्राइम पुलिस थाना पर शिकायत दर्ज करायी गयी, साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित मर्चेंट से पत्राचार कर समन्वय स्थपित करते हुये समस्त ऑर्डर निरस्त कराकर धनराशि 1,35,434 /- रूपये को आवेदक के बैंक क्रेडिट कार्ड में सकुशल वापस करा दी गई।
आवेदक अजीत सिंह पुत्र शिव चरण सिंह नि0 सहिमापुर भिटौरा थाना हुसैनगंज जंनपद फतेहपुर के मोबाइल सिम बन्द हो जाने पर ई-सिम चालू कर खाते से कुल खाते से 1,91,000/- रूपये की धनराशि आनलाइन ट्रांसफर कर लिया गया। आवेदक के द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना पर शिकायत दर्ज करायी गयी, साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाकर सम्बन्धित बैंकों से पत्राचार कर समन्वय स्थपित करते हुये ट्रांसफर धनराशि 95,000 /- रूपये को होल्ड कराते हुये विधिक अनुक्रम कर सम्पूर्ण धनराशि 95,000 /- रूपये आवेदक के बैंक खाते में सकुशल वापस करा दी गई।
साइबर सुरक्षा टिप्स-
01. ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें
02. किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें।
03. सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
04. अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें।
05. अपने डिवाइस को सुरक्षित रखें।
06. ऑनलाइन शॉपिंग में सुरक्षित वेबसाइट्स का उपयोग करें।
07. पासवर्ड को मजबूत और गुप्त रखें।
08. ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें।
09. साइबर बुलिंग और साइबर स्टॉकिंग के मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें।
10. ऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों में कंपनी प्रबंधन और पुलिस को सूचित करें तथा इस प्रकार की कोई भी घटना होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या बेवसाइट www.cybercrime.gov.in पर कॉल करके आनलाइल शिकायत दर्ज कराएं।
साइबर अपराध से सतर्क रहिए, सुरक्षित रहिए।
“थोड़ी सी जागरूकता और सावधानी से हम इन ठगों के जाल से बच सकते हैं।”
साइबर क्राइम पुलिस थाना से धनराशि वापस कराने वाली टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्रवण कुमार सिंह साइबर क्राइम पुलिस थाना
2. निरीक्षक मो0 कमर खान साइबर क्राइम पुलिस थाना
3. उपनिरीक्षक रणधीर सिंह साइबर क्राइम पुलिस थाना
4. क0आ0ग्रे0बी आशीष मिश्रा साइबर क्राइम पुलिस थाना
5. हे0का0 संतोष कुमार साइबर क्राइम पुलिस थाना
6. का0 शुभेन्दु रंजन साइबर क्राइम पुलिस थाना
7. म0का0 सीमा माथुर साइबर क्राइम पुलिस थाना
Balram Singh
India Now24