Breaking Newsभारत

सतीश गोलचा दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर नियुक्त, हटाए गए एसबीके सिंह

सतीश गोलचा दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर नियुक्त, हटाए गए एसबीके सिंह

गोलचा पहले दिल्ली पुलिस में खास पदों पर रह चुके हैं, जैसे कानून-व्यवस्था और गुप्तचर विभाग के विशेष आयुक्त, साथ ही अरुणाचल प्रदेश के डीजीपी भी रहे।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस का 26वां आयुक्त नियुक्त किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक आदेश में गुरुवार को यह जानकारी दी।

गोलचा वर्तमान में तिहाड़ जेल के महानिदेशकसाल 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी ने एसबीके सिंह का स्थान लिया है। सिंह ने अपने पूर्ववर्ती संजय अरोड़ा की सेवानिवृत्ति के बाद 31 जुलाई को आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभाला था।गोलचा वर्तमान में तिहाड़ जेल के महानिदेशक हैं। उन्होंने एक मई, 2024 को यह पदभार ग्रहण किया था।

संभाल चुके कई अहम पदवरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने विशेष पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था), दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त (खुफिया) और अरुणाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सहित महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस में पुलिस उपायुक्त और संयुक्त आयुक्त के रूप में भी काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button