स्वर्गीय फूलन देवी की जयंती पर सपा नेताओ ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी

स्वर्गीय फूलन देवी की जयंती पर सपा नेताओ ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी
अत्याचार व शोषण के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करने वाली सामाजिक न्याय की योद्धा, पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी की जयंती सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर मनाई गई तथा जिला सपा की मासिक बैठक भी हुई अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने तथा संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव व महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने किया नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय फुलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि क्रांतिकारी ग्रामीण महिला फूलन देवी गरीबों की मसीहा थीं। उनको शारीरिक और मानसिक यातनाएं दी गई थी। फूलन देवी ने अपराधियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी,सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ और संसद तक पहुंची। सपा ने हमेशा सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ों का समर्थन किया है। पार्टी ने अनुसूचित जाति, अनुसचित जनजाति और अन्य पिछड़ी जातियों की मदद की है, जिन्होने अत्याचारों का सामना किया है।फूलन देवी अति पिछड़ी जाति में पैदा हुई थी उनकों बिना किसी अपराध के मानसिक और शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्षो की प्रतीक व महिलाओं के लिए मिशाल कायम करने वाली स्वर्गीय फूलन देवी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि शत-शत नमन। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिनकी कमेटी का अभी तक सत्यापन नहीं हुआ है अतिशीघ्र सत्यापन कर पार्टी कार्यालय पर जमा करें सभी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में हुए धरना प्रदर्शन कार्यक्रमो की लिखित रिपोर्ट पार्टी कार्यालय पर जमा करें सभी साथी वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाने व गलत नाम कटवाने में जुटे रहे। इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी जिला महासचिव रामनाथ यादव पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी,पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, पूर्व विधायक यशपाल रावत, अमरेन्द्र निषाद साधु यादव मनुरोजन यादव अभिमन्यु यादव मिर्जा कदीर बेग मुन्नीलाल यादव दुधनाथ मौर्य रामजतन यादव गिरीश यादव सुरेंद्र निषाद हरी यादव राघवेंद्र तिवारी राजू मैना भाई रवि प्रताप यादव राजेश भारती शिव कुमार दुबे विनय यादव अजय कन्नौजिया नीरज शाही बृजनाथ मौर्य सुमन पासवान भृगुनाथ निषाद जावेद खान दयानंद विद्रोही मनीष कमांडो सुरेंद्र मौर्य सुनील यादव रामनिरंजन यादव कपिल मुनि यादव महेंद्र निषाद राजेश यादव एजाज अंसारी इमरान खान सन्तोष यादव उर्मिला देवी राजाराम बेलदार अछैवर प्रसाद अनुप यादव छोटे लाल राजभर रामाज्ञा मौर्य पप्पू यादव अर्जून यादव श्रीकांत यादव वी एल साहनी रामप्रसाद शर्मा विक्की निषाद रविशंकर राय मनोज निषाद सन्तोष मौर्य फिरदौस आलम मुन्ना यादव प्रभाकर यादव भुपेंद्र सरकार अविनाश तिवारी राम कृपाल यादव राम आशीष यादव शिव प्रसाद चौरसिया अभिषेक पाण्डेय अशोक पाण्डेय दुर्गेश गौतम धर्मेन्द्र यादव रामहित यादव मनमोहन यादव गणेश प्रजापति राम अजोर मौर्य मोहन यादव भोला यादव राम संजीवन मौर्य महेंद्र यादव मोहम्मद अली मोहम्मद इश्तियाक प्रभाकर ओझा प्रविंद्र यादव दीपक बौद्ध बाबूराम गयासुद्दीन राजेश चन्द प्रकाश मनोज रामसमुझ विशाल अब्दुल राजा अमरजीत राजेंद्र प्रमोद मेराज आदि मौजूद रहे l