Breaking Newsभारत

गाजीपुर : प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुल्लहपुर थाना परिसर में लगाया फलदार वृक्ष।

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।

आज दिनांक।27/07/025को

प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुल्लहपुर थाना परिसर में लगाया फलदार वृक्ष।

दुल्लहपुर, गाजीपुर।आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात सुनने के बाद पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए थाना दुल्लहपुर के परिसर में बृहद स्तर पर फलदार और छायादार वृक्ष पार्टी के पदाधिकारी और थाना अध्यक्ष दुल्लहपुर कृष्ण प्रताप सिंह की उपस्थिति में लगाए गये। वृक्षारोपण पर चर्चा करते हुए पूर्व जिला मंत्री राजेश सोनकर जी ने कहा कि वृक्ष के बिना जीवन की कल्पना करना अधूरा है।वृक्षों के द्वारा हमें स्वच्छ हवा प्राप्त होती है।तथा वर्षा में भी वृक्ष सहायक होते हैं।तथा वृक्ष से अनेक प्रकार के लाभ है।थाना अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह जी ने कहा कि वृक्षों का मानव जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। देश में औद्योगिक विकास होने के कारण वृक्षों की संख्या निरंतर घटती जा रही है।लाख प्रयासों के बाद भी वृक्षों की संख्या नहीं बढ पा रही है।अतः हम सभी को जन जागरूकता के आधार पर अधिक से अधिक वृक्षों को लगाया जाना चाहिए तथा उसका पालन-पोषण समय-समय पर करते रहना चाहिए। वृक्षों की कमी के कारण अनेक प्रकार कि मानव जीवन को हानि पहुंचाने वाली बीमारियां उत्पन्न हो रही है जो आने वाले सृष्टि के लिए घातक है।इस कार्यक्रम में पूर्व जिला मंत्री राजेश सोनकर,पूर्व मंडल अध्यक्ष गुलाब कुशवाहा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सरवन सिंह, अशोक यादव,हरिकेश यादव,विंध्याचल कन्नौजिया,अविनाश पासवान, जिला प्रतिनिधि मनोज यादव, सुनील दुबे सहित स्थानीय थाना प्रशासन के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button