Breaking Newsभारतराजनीति

गोरखपुर ने स्वच्छता में रचा इतिहास, सीएम ने दी बधाई

गोरखपुर ने स्वच्छता में रचा इतिहास, सीएम ने दी बधाई

सचित्र स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में मिली सफलता से बाद सीएम योगी से मिले महापौर-नगर आयुक्त

स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 में 3 लाख से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में चौथा हासिल करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुरवासियों, नगर निगम की टीम और सफाई कर्मियों को बधाई देने के साथ आगे और बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश में नंबर एक बनने का लक्ष्य दिया है। सीएम ने कहा कि गोरखपुर की यह ऐतिहासिक सफलता पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। यह दर्शाता है कि जब प्रशासनिक प्रतिबद्धता, जनसहयोग और तकनीकी नवाचार एक साथ मिलते हैं, तब असाधारण परिणाम संभव होते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि इस गति को बनाए रखें और भारत में स्वच्छता व सतत विकास का आदर्श स्थापित करें।

शुक्रवार को महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्हें स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 की उपलब्धियों से अवगत कराया। दिल्ली से लखनऊ आए महापौर एवं नगर आयुक्त ने प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिताज से भी मुलाकात की और उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। महापौर और नगर आयुक्त ने बताया कि ये उपलब्धियां सीएम योगी के मार्गदर्शन, जनता, निगम टीम, सफाई मित्रों और सभी हितधारकों के साझा प्रयासों का परिणाम है। 2026 तक कचरा मुक्त शहर बनाना लक्ष्य नगर आयुक्त ने कहा कि उनका संकल्प है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में गोरखपुर को भारत का पहला पूर्ण ‘जीरो वेस्ट सिटी बनाएंगे। उन्होंने आपका शहर, आपकी जिम्मेदारी का नारा देते हुए गोरखपुरवासियों से अपील है कि वे इस अभियान में भागीदार बनकर इसे और नई ऊंचाई पर पहुंचाएं। नगर निगम का धन्यवाद कार्यक्रम आज गोरखपुर। गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में नगर निगम शनिवार को सुबह 11 बजे नवीन भवन सदन हॉल में धन्यवाद व आभार कार्यक्रम का आयोजन करेगा।

अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने अपील की है कि सभी संबंधित नागरिक, अधिकारीगण एवं सफाई कर्मी इस कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होकर नगर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि का हिस्सा बनें। यह जनभागीदारी और नेतृत्व की जीत है: रवि किशन गोरखपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में मिली ऐतिहासिक उपलब्धियों पर क्षेत्रीय सांसद रवि किशन शुक्ला ने शहरवासियों, नगर निगम टीम और सफाईकर्मियों को बधाई दी है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व से निरंतर मिल रही सफलता का प्रतीक बताया। कहा कि यह उपलब्धि नगर निगम की प्रतिबद्धता और जनसहभागिता का परिणाम है। कहा कि स्वच्छता केवल एक मिशन नहीं, बल्कि संस्कार है। हमारा अगला लक्ष्य देश में पहला स्थान प्राप्त करना है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button