वडोदरा में महिसागर नदी पर बना पुल ढहा, कई वाहन नदी में गिरे; बचाव अभियान जारी

वडोदरा में महिसागर नदी पर बना पुल ढहा, कई वाहन नदी में गिरे; बचाव अभियान जारी
गुजरात के वडोदरा जिले से आणंद को जोड़ने वाला नदी के उपर बने पुल के गिरने की जानकारी सामने आ रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक, पुल का एक हिस्सा ढहने से चार वाहन नदी में गिर गए हैं। पुलिस ने अभी तक चार लोगों को बचा लिया है। बचाव कार्य जारी है।पुलिस ने बताया कि गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह एक पुल का एक हिस्सा ढहने से कम से कम चार वाहन नदी में गिर गए। पड़ारा पुलिस निरीक्षक विजय चरण ने बताया कि अब तक चार लोगों को बचा लिया गया है और बचाव अभियान अभी भी जारी है।
अधिकारी ने बताया कि राज्य राजमार्ग के किनारे महिसागर नदी पर स्थित गंभीरा पुल सुबह करीब 7.30 बजे ढह गया। जिससे चार वाहन नदी में गिर गए। दो ट्रक और दो वैन समेत कई वाहन नदी में गिर गए। हमने अब तक चार लोगों को बचा लिया है।