Breaking Newsभारत
लखनऊ नगर निगम का संपूर्ण समाधान दिवस कल

लखनऊ नगर निगम का संपूर्ण समाधान दिवस कल
नगर निगम का संपूर्ण समाधान दिवस कल शहरवासियों की समस्याओं के समाधान को लेकर नगर निगम की ओर से हर महीने आयोजित किए जाने वाले संपूर्ण समाधान दिवस का अगला आयोजन चार जुलाई को होगा। दिवस का आयोजन निगम मुख्यालय लालबाग में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। जिसमें गृहकर, जलकर, सफाई, सड़क और मार्ग प्रकाश से जुड़ी समस्याओं की सुनवाई होगी और निस्तारण किया जाएगा।