Breaking News

11 वें अंतर्राष्टीय योग दिवस 2025 गोरखपुर में साप्ताहिक कार्यक्रमों में योग गुरु डॉ0 विनय मल्ल,गोरखपुर उत्तर प्रदेश ,की टीम का जलवा

11 वें अंतर्राष्टीय योग दिवस 2025 गोरखपुर में साप्ताहिक कार्यक्रमों में योग गुरु डॉ0 विनय मल्ल,गोरखपुर उत्तर प्रदेश ,की टीम का जलवा

अंतर्राष्टीय योग दिवस सप्ताह के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन गोरखपुर की पूरी टीम अपने मनोभाव से लगी रही इनके द्वारा विभिन्न संस्थाओं जैसे दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर ,महायोगी गुरु श्री गोरक्षनाथ शोधपीठ गोरखपुर , इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल कुसमी गोरखपुर, जिला महिला चिकित्सालय गोरखपुर, सरस्वती विद्या मंदिर पीजी कॉलेज आर्य नगर उतरी गोरखपुर, गोरखपुर विकास प्राधिकरण गोरखपुर ,प्रगति इंटरनेशनल स्कूल चौरी चौरा ,बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में योग शिविर लगाकर अधिक से अधिक लोगों में योग के प्रति जागरूकता का प्रचार किया गया डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योग गुरु डॉ0 विनय मल्ल पिछले 22 वर्षों से विभिन्न विभागों जैसे दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ,गोरखपुर, गोरखपुर विकास प्राधिकरण , गोरखपुर, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गोरखपुर , राष्ट्रीय सेवा योजना गोरखपुर विभिन्न महाविद्यालयों ,बेसिक शिक्षा विभाग गोरखपुर, इत्यादि संस्थानों में हजारों योग शिविर के माध्यम से योग के प्रति लोगों को जागरुक कर रहे हैं डॉ0 विनय मल्ल एवं उनकी प्रशिक्षित टीम की कार्यशैली अद्भुत है जिससे अधिक से अधिक लोग जुड़कर योग का प्रचार एवं स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैंl

उनकी टीम में सुनीता कुमारी, मोनिका रावत बबली मौर्य ,पूजा निषाद, मधु निषाद, नितेश गुप्ता ,नीरज मणि त्रिपाठी ,सृष्टि सिंह काजल निषाद प्रियंका , अर्चना मद्धेशिया ,मुकेश साहनी बाल योगी भूमि मल्ल एवं वेदाश्री मल्ल का सहयोग रहाl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button