Breaking Newsराजनीति

वायरल वीडियो मामले में भाजपा के गोंडा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

वायरल वीडियो मामले में भाजपा के गोंडा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

भाजपा के गोंडा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी कार्यालय में एक महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में उन पर कार्रवाई हुई

वायरल वीडियो मामले में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय नेतृत्व ने बड़ी कार्रवाई की है। गोंडा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।  25 मई को सोशल मीडिया पर भाजपा कार्यालय का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह एक महिला कार्यकर्ता के साथ नजर आए थे।

यह वीडियो 12 अप्रैल की रात का था। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने सामने आकर कहा था कि वायरल वीडियो उनका है। वह पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता को चक्कर आने पर सहारा दे रहे थे। महिला ने भी सामने आकर खुलकर अपनी बात कही थी। उसने जिलाध्यक्ष को अपना भाई बताते हुए गलत तरीके से वीडियो वायरल करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच मनकापुर पुलिस कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button