क्राइमभारत

दुल्लहपुर पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

बिरनो थाना क्षेत्र का निवासी है आरोपी, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद

दुल्लहपुर पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

 

बिरनो थाना क्षेत्र का निवासी है आरोपी, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद

 

जखनियां (गाजीपुर)जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दुल्लहपुर पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर तथा एक मोबाइल फोन बरामद करने की जानकारी दी है।पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के कुशल पर्यवेक्षण में दुल्लहपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। उपनिरीक्षक निरंकार प्रसाद ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा संख्या 250/26, धारा 304(2), 317(2) बीएनएस एवं धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित आरोपी को गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र प्रदीप सिंह, निवासी ग्राम बिरनो, थाना बिरनो, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी 24 अक्टूबर 2026 को सुबह 7:37 बजे बिरथरिया नहर पुलिया के पास से की गई।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अदद मोबाइल फोन, एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया है। गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू की।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम,कार्रवाई में उपनिरीक्षक निरंकार प्रसाद, कांस्टेबल शिवम यादव, कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार तथा कांस्टेबल उपेंद्र मिश्रा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button