भारत

भुड़कुड़ा पुलिस की तत्परता से एक घंटे के भीतर सकुशल बरामद हुई छात्रा

स्कूल जाने निकली कक्षा छह की 11 वर्षीय छात्रा के लापता होने से परेशान थे परिजन, पुलिस ने बरामद कर किया परिवार के हवाले

भुड़कुड़ा पुलिस की तत्परता से एक घंटे के भीतर सकुशल बरामद हुई छात्रा

स्कूल जाने निकली कक्षा छह की 11 वर्षीय छात्रा के लापता होने से परेशान थे परिजन, पुलिस ने बरामद कर किया परिवार के हवाले

जखनियां (गाजीपुर)।भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के लिए घर से निकली कक्षा छह की 11 वर्षीय छात्रा के लापता होने से परिजनों में चिंता का माहौल बन गया। परिजनों की सूचना पर सक्रिय हुई भुड़कुड़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज एक घंटे के भीतर छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार,भुड़कुडा़ थाना क्षेत्र की रहने वालीं शनिवार 24 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब सात बजे साइकिल से विद्यालय जाने के लिए घर से निकली थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब छात्रा के विद्यालय पहुंचने की जानकारी नहीं मिली तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। आसपास के संभावित स्थानों पर खोजबीन करने के बावजूद उसका पता नहीं चलने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई।इसके बाद परिजनों ने भुड़कुड़ा थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी और छात्रा की तलाश कर उसे सकुशल बरामद कराने की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा की तलाश शुरू की। पुलिस के प्रयासों के चलते महज एक घंटे के भीतर छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया गया।छात्रा के सकुशल मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों ने राहत महसूस की। पुलिस ने छात्रा को सुरक्षित उसके परिवार के हवाले कर दिया। समय रहते की गई पुलिस की कार्रवाई से एक परेशान परिवार को बड़ी राहत मिली।इस घटना में भुड़कुड़ा पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button