भारत

सदर कोतवाली में थाना दिवस, डीएम अनुपम शुक्ला ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

 राजस्व और पुलिस विभाग को आपसी समन्वय से शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

सदर कोतवाली में थाना दिवस, डीएम अनुपम शुक्ला ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

 

राजस्व और पुलिस विभाग को आपसी समन्वय से शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

 

गाजीपुर, 24 अक्टूब।आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को सदर कोतवाली में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।थाना दिवस में पहुंचे फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित मामलों में दोनों विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर नियमानुसार कार्रवाई करें, ताकि पीड़ितों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक मामले की निष्पक्षता से जांच कराते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर उचित कार्रवाई की जाए। जिन मामलों में स्थलीय निरीक्षण की आवश्यकता हो, उनमें संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का आकलन करें और नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करें।पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने भी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि थाना दिवस में प्राप्त शिकायतों पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई की जाए। आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उनका प्रभावी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके।थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं प्रशासन के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और शासन-प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास मजबूत बनाए रखना है। अधिकारियों ने शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया।इस दौरान संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button