भारतव्यापार

अभिकर्ताओं की कार्यशाला में योजनाओं की दी जानकारी 

अभिकर्ताओं की कार्यशाला में योजनाओं की दी जानकारी

 

जखनिया गाजीपुर। आम लोगों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने जीवन की अनिश्चितताओं जैसी समस्याओं से बचाव के भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) बीमा योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सुरक्षा को लेकर क्रम में एलआईसी की जखनिया सेटेलाइट शाखा मेंअभिकर्ताओं की बैठक में शाखा प्रबंधक बृजेश कुमार पांडेय ने निगम की जारी की जाने वाली जीवन धारा-2 पेंशन प्लान, हेल्थ चाइल्ड और कैंसर कवर के बारे में जानकारी देते हुए अभिकर्ताओं को इन योजनाओं की विशेषताओं, लाभों के प्रति प्रशिक्षित किया ।जिसे समाज के अन्तिम ब्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। भविष्य की आर्थिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए समय पर बीमा सुरक्षा और पेंशन की व्यवस्था करना बेहद जरूरी है। अभिकर्ताओं लोगों को उनकी जरूरतों के अनुरूप योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित कराएं। कहा हेल्थ चाइल्ड से स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों व कैसर कबर जैसी बिमारियों से आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे लोगो को बीमा के माध्यम से बचाव के लिये जानकारी दी । कहा एलआईसी की योजनाओं का उद्देश्य केवल बीमा व्यवसाय बढ़ाना नहीं, बल्कि लोगों को आर्थिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी है। अभिकर्ता निगम और आम जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके प्रयासों से ही पेंशन, स्वास्थ्य सुरक्षा और गंभीर बीमारियों से संबंधित बीमा योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंच सकती है। कार्यशाला मैं सहायक प्रशासनिक अधिकारी मनीष कुमार नायक मनोज कुमार वर्मा नंदलाल चौहान अशोक सिंह यादव विनोद कुमार मनोज कुमार झून्नु पांडे सहित काफी संख्या में अभिकर्ता रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button