वाराणसी एयर शो को लेकर अंधऊ हवाई पट्टी का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण
साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

वाराणसी एयर शो को लेकर अंधऊ हवाई पट्टी का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण
साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
गाजीपुर, 10 अक्टूबर। वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित होने वाले एयर शो (हवाई प्रदर्शन) के मद्देनजर गाजीपुर की अंधऊ हवाई पट्टी से भी विमानों के उड़ान भरने की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विमानों के संचालन को लेकर की जा रही तैयारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हवाई पट्टी परिसर में साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य जरूरी इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं और हवाई पट्टी परिसर में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।अधिकारियों ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। साथ ही हवाई पट्टी पर विमानों के उतरने एवं उड़ान भरने से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने पर जोर दिया गया।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी आवश्यक इंतजाम समय रहते सुनिश्चित किए जाएं, ताकि एयर शो से संबंधित गतिविधियां सुचारु रूप से संपन्न
हो सकें।



