भारत

एन.एच.एम. संविदा कर्मियों का 3 दिवसीय कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन समाप्त-

12 अक्टूबर को लखनऊ के इको गार्डन में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन के लिए करेंगे कूच

एन.एच.एम. संविदा कर्मियों का 3 दिवसीय कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन समाप्त-

 

12 अक्टूबर को लखनऊ के इको गार्डन में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन के लिए करेंगे कूच-

 

ग़ाज़ीपुर- उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मियों का 3 दिवसीय कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन समाप्त हो गया है और वे अपनी मांगों को लेकर 12 अक्टूबर को लखनऊ के इको गार्डन में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन के लिए कूच करेंगे। जिला मुख्यालय (सीएमओ कार्यालय) पर चला 3 दिवसीय शांतिपूर्ण कार्य बहिष्कार और धरना समाप्त हो गया है। जिला अध्यक्ष राघवेंद्र शेखर सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर पूरे उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से एन.एच.एम. संविदा कर्मी 12 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के इको गार्डन में एकत्र होंगे। जिसमें हम सभी संविदा कर्मियों की मुख्य मांगें निम्नवत है-

• सभी एन.एच.एम.संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण।

• ‘समान कार्य – समान वेतन’ लागू करना।

• ईपीएफ , एचआरए, महंगाई भत्ता , ग्रेच्युटी और 10 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा।

• सेवाकाल के दौरान मृत्यु होने पर आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति देना और गैर-जनपद स्थानांतरण नीति बहाल करना।

• नियमित पदों की भर्ती में एन.एच.एम.कर्मियों के लिए कम से कम 15% कोटा निर्धारित करना। संगठन का दावा है कि कार्य बहिष्कार से एनसीडी, टीकाकरण,ओपीडी और जननी सुरक्षा योजना सहित कई कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग पर असर पड़ा है। आयुष चिकित्सक डॉक्टर कृतिका चौबे ने कहा कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संविदा कर्मियों ने आपातकालीन सेवाओं और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पढ़ने की चेतावनी देते हुए इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन पर डालने की बात कही। ऐसे में मांगों को लेकर जारी गतिरोध के बीच स्वास्थ्य सेवाओं पर संभावित असर को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। इस मौके पर डॉक्टर सूर्य प्रकाश राय डॉक्टर तारिक अहमद डॉक्टर कृतिका चौबे डॉक्टर सूफिया बानो,डॉ विजय आनंद पांडे डॉ श्रेया त्रिपाठी डॉक्टर कृतिका चौबे डॉक्टर प्रेमलता डॉ आशीष डॉ मंजू भारद्वाज डॉ अमित चौबे डॉ तारिक मिथिलेश कुमार सिंह शशिकांत सिंह विमल स्वर्णकार विमल स्वर्णकार महताब खान संजय यादव सुनील कुमार संदीप पांडे विशाल राय सुरेंद्र यादव धीरज विश्वकर्मा प्रेम प्रकाश राय सुनील कुमार यादव अन्नपूर्णा राय डॉ असगर अली डॉ रिंकी सहित आदि पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button