गोरखपुर में आज 5 घंटे बिजली रहेगी गुल, राप्तीनगर-फर्टिलाइजर-गोरखनाथ समेत कई इलाके होंगे प्रभावित

गोरखपुर में आज 5 घंटे बिजली रहेगी गुल, राप्तीनगर-फर्टिलाइजर-गोरखनाथ समेत कई इलाके होंगे प्रभावित
गोरखपुर। शहर में सड़क चौड़ीकरण, बिजली लाइनों की शिफ्टिंग और मेंटेनेंस के काम के चलते शनिवार को कई इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी। राप्तीनगर, फर्टिलाइजर, शाहपुर और FCI उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों मोहल्लों में 4 से 5 घंटे तक बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि पानी भरने और इनवर्टर चार्ज करने जैसे जरूरी काम सुबह 11 बजे से पहले ही निपटा लें।
कहां-कहां और कितने बजे तक रहेगी कटौती –
1. सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक (5 घंटे):
राप्तीनगर उपकेंद्र के 11 केवी फेज-3 और 11 केवी कृष्णा नगर फीडर, फर्टिलाइजर उपकेंद्र के 11 केवी नगर निकाय फीडर तथा शाहपुर उपकेंद्र के 11 केवी असुरन फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी।
2. सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक (4 घंटे):
33/11 केवी FCI सब-स्टेशन से निकलने वाले 11 केवी गोरखनाथ फीडर पर लाइन मेंटेनेंस का काम होना है। इस कारण गोरखनाथ फीडर से जुड़े इलाकों में 4 घंटे बिजली बंद रहेगी।
बिजली अधिकारियों के मुताबिक काम पूरा होते ही तय समय पर सप्लाई फिर से बहाल कर दी जाएगी।



