
*भाजपा महानगर गोरखपुर कार्यसमिति घोषित, CM योगी समेत 17 लोग बने आमंत्रित सदस्य*
*गोरखपुर।* भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश द्वारा महानगर कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। क्षेत्र – गोरखपुर, जिला – महानगर गोरखपुर के लिए जारी सूची दिनांक 26 अगस्त 2026 को प्रदेश अध्यक्ष मा० पंकज चौधरी जी की संस्तुति के बाद घोषित की गई है।
जारी सूची के अनुसार महानगर कार्यसमिति में कुल 17 आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।
सूची में सबसे पहले पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज, माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश का नाम है। उनके अलावा डॉ० धर्मेन्द्र सिंह (विधान परिषद सदस्य / प्रदेश उपाध्यक्ष), सांसद रवि किशन शुक्ल, महापौर डॉ० मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह को भी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।इसके साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कोमलेश्वर सिंह, पूर्व महापौर सत्य पाण्डेय, पूर्व महापौर अंजू चौधरी, पूर्व महापौर सीताराम जायसवाल, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी, पूर्व MLC / पूर्व राष्ट्रीय सचिव विनोद पाण्डेय, पार्षद / पूर्व उप सभापति मनु जायसवाल, व्यापारी नेता विशाल गुप्ता, पार्षद / पूर्व उप सभापति पवन त्रिपाठी, पार्षद / पूर्व उप सभापति ऋषि मोहन और वरिष्ठ भाजपा नेता देश बंधु शुक्ला को आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।



