भारत

*ZRUCC की 112वीं बैठक संपन्न, यात्री सुविधाओं पर मंथन; प्रिया शुक्ला ने रखे सुधार के

*ZRUCC की 112वीं बैठक संपन्न, यात्री सुविधाओं पर मंथन; प्रिया शुक्ला ने रखे सुधार के सुझाव*

*गोरखपुर।* पूर्वोत्तर रेलवे अधिकारी क्लब में शुक्रवार को क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) की 112वीं बैठक आयोजित हुई। इस वर्ष की यह पहली बैठक थी, जिसमें समिति सदस्यों ने यात्री सुविधाओं और रेल सेवाओं से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव रखे।बैठक की शुरुआत में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवांकर ने उपस्थित ZRUCC सदस्यों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत और सम्मान किया।बैठक के दौरान समिति की सदस्य *सुश्री प्रिया कुमारी शुक्ला* ने यात्रियों से जुड़ी समस्याओं, सुविधाओं में सुधार, ट्रेनों के समयबद्ध संचालन और स्टेशनों पर व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से आग्रह किया कि यात्री हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाए और यात्रियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए।रेलवे अधिकारियों ने सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से सुना और उन पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button