Breaking Newsभारत

जखनियां, गाजीपुर : जखनियां में फ्यूचर एकेडमी का भव्य शुभारंभ 30 अगस्त को

जखनियां में फ्यूचर एकेडमी का भव्य शुभारंभ 30 अगस्त को

जखनियां, गाजीपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फ्यूचर एकेडमी, जखनियां का भव्य शुभारंभ आगामी 30 अगस्त 2026, रविवार को किया जाएगा। संस्थान के शुभारंभ समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों एवं अभिभावकों को आमंत्रित किया गया है।स्टेट बैंक के सामने स्थित फ्यूचर एकेडमी में विद्यार्थियों के लिए इंग्लिश स्पोकन, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल्स, ग्रामर एवं वोकैबुलरी और पब्लिक स्पीकिंग के साथ-साथ विभिन्न प्रोग्रामिंग एवं कंप्यूटर कोर्स संचालित किए जाएंगे।संस्थान में C, C++, Java, Python, C#, JavaScript, TypeScript, PHP, HTML, CSS, Bootstrap, SQL, MySQL, React JS, Angular, Node.js, Express.js, MongoDB, Django, Flutter, Kotlin, Android सहित कई तकनीकी पाठ्यक्रम उपलब्ध होंगे। इससे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के साथ रोजगार के अवसरों के लिए तैयार होने में मदद मिलेगी।संस्थान की ओर से बताया गया कि शुभारंभ समारोह में प्रातः 10 बजे से आगमन होगा। संस्थान प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर नव स्थापित शैक्षणिक संस्थान को अपना आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्रदान करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button