Breaking Newsभारत

दुल्लहपुर, गाजीपुर : अवैध तमंचा व तीन कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

अवैध तमंचा व तीन कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

दुल्लहपुर, गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुल्लहपुर थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त को उपनिरीक्षक सर्वजीत यादव मय हमराह पुलिस टीम ने थाना दुल्लहपुर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 223/26, धारा 352, 351(3) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित अभियुक्त रामअवध यादव पुत्र स्व. शंकर यादव, निवासी ग्राम खोजापुर, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर को ग्राम खोजापुर से गिरफ्तार किया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी थाना भुड़कुड़ा में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हैं।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सर्वजीत यादव मय हमराह, थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button