महाविद्यालय भुड़कुड़ा के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. सत्यप्रकाश का निधन,वाराणसी के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस, महाविद्यालय परिवार में शोक की लहर

महाविद्यालय भुड़कुड़ा के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. सत्यप्रकाश का निधन,वाराणसी के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस, महाविद्यालय परिवार में शोक की लहर
भुड़कुड़ा, गाजीपुर। महाविद्यालय भुड़कुड़ा के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. सत्यप्रकाश का बुधवार देर रात वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही महाविद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।बताया गया कि रविवार की शाम अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों द्वारा उन्हें बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया था, जहां निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।प्रो. सत्यप्रकाश हाल ही में महाविद्यालय में कार्यवाहक प्राचार्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन से शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों में गहरा शोक व्याप्त है। महाविद्यालय परिवार ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।



