Breaking Newsभारत

ईद-मिलादुन्नबी व रक्षाबंधन को लेकर तिवारीपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक

ईद-मिलादुन्नबी व रक्षाबंधन को लेकर तिवारीपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक

*अव्यवस्था फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : थाना प्रभारी विकास कुमार सिंह*

*जुलूस-ए-मोहम्मदी में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील*

गोरखपुर। ईद-मिलादुन्नबी के जुलूस-ए-मोहम्मदी और रक्षाबंधन पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर थाना तिवारीपुर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विकास कुमार सिंह ने की। इस दौरान क्षेत्र के मुतवल्लियों एवं गणमान्य लोगों ने जुलूस के मार्ग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया।
मुतवल्लियों की समस्याओं को थाना प्रभारी विकास कुमार सिंह ने गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को अवगत कराने तथा आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जुलूस-ए-मोहम्मदी आस्था और श्रद्धा का पर्व है। सभी लोग इसकी पवित्रता एवं गरिमा को बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस निकालें और आपसी भाईचारे व सद्भाव की मिसाल पेश करें।
थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, उपद्रव या माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी लोगों से प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।
बैठक में मौजूद मुतवल्लियों ने थाना प्रभारी को आश्वस्त किया कि परंपरा के अनुरूप जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा और प्रशासन के साथ पूरा सहयोग करते हुए किसी प्रकार की दिक्कत या परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्ला ने कहा कि जुलूस-ए-मोहम्मदी और रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए प्रशासन की ओर से जिम्मेदार लोगों को दिए गए निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। दोनों पर्व आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के साथ मनाकर समाज में एकता का संदेश दिया जाएगा।
बैठक में एसएसआई विजेन्द्र सिंह, डोमिनगढ़ चौकी प्रभारी आलोक कुमार सिंह, जाफरा बाजार चौकी प्रभारी शालिनी पांडेय, म.का. अनामिका यादव, घासी कटरा चौकी प्रभारी उमाशंकर कनौजिया, सूर्य विहार चौकी प्रभारी पंकज कुमार, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, प्रमोद, सुजीत कुमार, आसिफ अंसारी, आयुष यादव, ब्रिजेश व साहिल के अलावा शीश महल दरगाह, जाफरा बाजार के गद्दीनशीन सज्जाद अली रहमानी, वरिष्ठ पत्रकार मुर्तजा हुसैन रहमानी, अमजद अली, इसराइल, अहमद हुसैन, राजू, सैफ, नाजिम अली, इरफान अली, मकसूद, नासिर हुसैन, फैसल, फरहान, मोहनलालपुर मुतवल्ली रमजान अली, कदीर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button