Breaking Newsभारत

गोरखपुर : गैंगरेप पीड़िता के बेटे के अपहरण व रंगदारी मामले में आरोपी शाहिद खान गिरफ्तार

गैंगरेप पीड़िता के बेटे के अपहरण व रंगदारी मामले में आरोपी शाहिद खान गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर समेत दो अन्य की तलाश जारी

पुलिस हिरासत में आरोपी शाहिद का मोबाइल पर बात करना बना चर्चा का विषय

​गोरखपुर। कैंट थाना पुलिस ने गैंगरेप के पुराने मुकदमे में सुलह का दबाव बनाने, घर में घुसकर लूटपाट करने और पीड़िता के बेटे का अपहरण कर जबरन कचहरी ले जाकर कागजों पर दस्तखत कराने के मामले में नामजद आरोपी शाहिद खान को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार दोपहर पुलिस ने शाहिद खान का मेडिकल कराया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, शाहिद खान पूर्व में एटीएम चोरी के मामले में भी जेल जा चुका है।

जिला अस्पताल के इमरजेंसी में जब पुलिस शहीद खान का मेडिकल कराने लाई तो शाहिद खान मोबाइल पर किसी से बात करता नजर आया जिसकी तस्वीरें कैमरे में कैद हैं। अब सवाल यह उठता है कि क्या कोई आरोपी पुलिस हिरासत में मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर सकता है ?

वहीं इस मामले के मुख्य आरोपी शाहपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर सतेंद्र शर्मा और जमशेद जिद्दी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

क्या है पूरा मामला

कैंट थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता राजघाट थाने में दर्ज गैंगरेप मुकदमे की वादिनी हैं। पीड़िता का आरोप है कि मुकदमे में सुलह कराने के लिए 27 अगस्त 2025 की रात करीब 10:30 बजे सतेंद्र शर्मा, जमशेद जिद्दी, शाहिद खान और दो अन्य अज्ञात लोग असलहों से लैस होकर उनके घर में घुस आए।
​पीड़िता के अनुसार ​आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर जबरन सादे कागजों पर दस्तखत व अंगूठे के निशान लगवा लिए।

​पीड़िता के गले से सोने की चेन छीन ली और पहचान पत्र का फोटो खींच लिया।

​28 अगस्त 2025 को आरोपी दोबारा घर पहुंचे और पीड़िता के बेटे के सिर पर असलहा तानकर उसका अपहरण कर लिया।
​बेटे की जान की धमकी देकर पीड़िता को कचहरी ले जाया गया और वहां पहले से तैयार सुलहनामे के दस्तावेजों पर जबरन दस्तखत व अंगूठे लगवाए गए। बाद में आरोपियों ने मुंह खोलने पर दोनों को जान से मारने की धमकी दी।

​BNS की गंभीर धाराओं में केस दर्ज

कैंट पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 191(2), 333, 109, 352, 308, 310 और 138 के तहत अपराध संख्या 0289/2026 दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और फरार हिस्ट्रीशीटर सतेंद्र शर्मा व जमशेद जिद्दी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button