Breaking Newsभारत

लखनऊ में सपा का अनोखा प्रदर्शन: राहगीरों को बांटी 1-1 किलो चीनी, E20 इथेनॉल नीति और बढ़ती महंगाई पर सरकार को घेरा

लखनऊ में सपा का अनोखा प्रदर्शन: राहगीरों को बांटी 1-1 किलो चीनी, E20 इथेनॉल नीति और बढ़ती महंगाई पर सरकार को घेरा

​लखनऊ में मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने चीनी की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में एक अनोखा प्रदर्शन किया। बापू भवन से विधानसभा के बीच सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे बोरा बिछाकर चीनी के पैकेट रखे और राहगीरों को 1-1 किलो मुफ्त चीनी बांटी।

सपा कार्यकर्ताओं के मुख्य आरोप और मांगें:
​’E-20′ नीति बनी महंगाई का कारण: प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे रामप्रकाश मौर्य ने आरोप लगाया कि पेट्रोल में इथेनॉल (E20) मिलाने के लिए चीनी/गन्ने का इस्तेमाल हो रहा है, जिससे बाजार में चीनी के दाम ₹75 प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। जब तक E20 नीति पर रोक नहीं लगेगी, कीमतें बढ़ती रहेंगी।

​त्योहारों से पहले बिगड़ा रसोई का बजट: प्रदर्शनकारी अब्दुल अजीम ने कहा कि आने वाले त्योहारों (ईद मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन) के समय चीनी के दाम बढ़ना आम जनता की जेब पर सीधा डाका है। उन्होंने आशंका जताई कि अगर कीमतें नहीं रुकीं तो दीवाली तक चीनी ₹150 प्रति किलो तक पहुंच सकती है।

सरकार के दावों पर सवाल: सपा नेताओं ने कहा कि सरकार पर्याप्त चीनी होने का दावा करती है, लेकिन बाजार में कीमतें ₹70-75 प्रति किलो हैं। इसी वजह से वे आम जनता को राहत देने और सरकार को जगाने के लिए ‘PDA चीनी’ बांट रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button