Breaking Newsभारत

गोरखपुर : बीपी मंडल सामाजिक न्याय के निष्काम कर्मयोगी थे: ब्रजेश कुमार गौतम

बीपी मंडल सामाजिक न्याय के निष्काम कर्मयोगी थे: ब्रजेश कुमार गौतम

​सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बीपी मंडल की जयंती, 2027 में सपा सरकार बनाने का संकल्प

​गोरखपुर। सामाजिक न्याय के पुरोधा और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बीपी मंडल (बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल) की जयंती
समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित जिला कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने की, जबकि संचालन महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी एवं जिला महासचिव रामनाथ यादव ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. बीपी मंडल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

मंडल आयोग की रिपोर्ट से मिला वंचितों को हक

​सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा, “स्व. बीपी मंडल एक सच्चे निष्काम कर्मयोगी थे। उन्होंने समाज के गरीब, कमजोर, पिछड़े और वंचित वर्गों को उनके संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए ऐतिहासिक मंडल आयोग की रिपोर्ट तैयार की थी। सामाजिक न्याय, समानता और हक-अधिकारों के लिए किया गया उनका संघर्ष सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।”

2027 में सपा सरकार बनाने का आह्वान

जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि आज देश व प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक माहौल में पिछड़े, दलित, गरीब और अल्पसंख्यक वर्गों को एकजुट होने की सख्त जरूरत है। सभी को एक साथ आकर संघर्ष करना होगा और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी होगी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रहे मौजूद

जयंती समारोह में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, जिला महासचिव रामनाथ यादव, महानगर महासचिव बृजनाथ मौर्य, डॉ. मोहसिन खान, अवधेश यादव, प्रहलाद यादव, मनुरोजन यादव, मिर्जा कदीर बेग, रामजतन यादव, राजेश भारती, राजकमल मौर्य, विद्या सागर उर्फ छोटू, मैना भाई, महेंद्र तिवारी, अनुप यादव, सुशीला भारती, इंद्रेश यादव, राहुल यादव, तौफीक मुन्नु, सच्चिदानंद यादव, छोटे लाल राजभर, कपिल मुनि यादव, रामायण यादव, धर्मेन्द्र यादव, अछैवर रंजन, भवनाथ यादव, लालजी यादव, गणेश पासवान, बब्बू खान, विनोद विश्वकर्मा, यशपाल विश्वकर्मा, विक्की निषाद, राजाराम बेलदार, अरविंद गौड़, शिव शंकर गौड़, विनोद निषाद, अमित शर्मा, धर्मेन्द्र मौर्य, अनिल कुमार, सोनू पांडे, आलोक यादव, रजनीश सिंह, रमेश सोनकर, फिरदौस आलम, छविनाथ यादव, सर्वेश यादव, सहादत अली, जयकिशन कन्नौजिया, मोहम्मद अली, फहीम गुड्डू, सुभाष नायक, अंगद मद्धेशिया, बरुण भारती, राहुल वर्मा, लालमन यादव, अरुण पासवान, अरविंद मौर्य, अश्विनी पांडेय, गोविन्द पासवान, शम्भू यादव, रामआशीष, रामनेवास, सतीश, मनोज, अश्विनी गुड्डू, गोविन्द, ऋषि मुनि और जयप्रकाश समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button