Breaking Newsभारत

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का लखनऊ दौरा: “लखनऊ मेरी कर्मभूमि, यहीं से सीखा चुनौतियों से लड़ना

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का लखनऊ दौरा: “लखनऊ मेरी कर्मभूमि, यहीं से सीखा चुनौतियों से लड़ना

​भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार अपने दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे। राजधानी आगमन के दौरान उन्होंने अपने पुराने शिक्षण संस्थान कॉल्विन तालुकदार्स कॉलेज का दौरा किया और विद्यार्थियों से सीधा संवाद साधा।

​कर्मभूमि से जुड़ाव:
कॉल्विन परिसर में प्रवेश करते ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त भावुक नजर आए। उन्होंने लखनऊ से अपना गहरा नाता बताते हुए कहा कि यहीं बिताया समय उनके जीवन का सबसे निर्णायक मोड़ था, जिसने उन्हें अनुशासन और विपरीत परिस्थितियों में चुनौतियों से लड़ने का हौसला दिया।
​लोकतंत्र में BLO की भूमिका: छात्रों को चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता समझाते हुए उन्होंने बूथ स्तर के अधिकारियों (BLO) के कार्यों की सराहना की और उन्हें लोकतंत्र की असली नींव करार दिया।
​’जेन-जी’ के सवाल पर साधी चुप्पी: छात्रों और मीडिया के साथ संवाद में उन्होंने अपने दौर की यादें साझा कीं और चुनावी साक्षरता का संदेश दिया। हालांकि, जब ‘जेन-जी’ (Gen-Z) से जुड़े मुद्दों पर सवाल पूछे गए, तो उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की और मौन साध लिया।
​कॉल्विन तालुकदार्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त अपने आगे के कार्यक्रमों के लिए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button