Breaking Newsभारत

गोरखपुर में 2 वर्षीय गुमशुदा बच्ची 30 मिनट में सकुशल बरामद

गोरखपुर में 2 वर्षीय गुमशुदा बच्ची 30 मिनट में सकुशल बरामद

गोरखपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा 2 वर्षीय बच्ची को महज 30 मिनट के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

दिनांक 22 अगस्त 2026 को करीब रात 8 बजे थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि धम्माल मोहल्ला, छोटे काजीपुर के पास एक करीब 2 वर्षीय बच्ची रोते हुए इधर-उधर घूम रही है। बच्ची के साथ उस समय कोई परिजन मौजूद नहीं था और उसके परिवार के संबंध में भी तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी।

सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सकुशल थाने लाया गया। पुलिस टीम ने तत्परता से बच्ची के परिजनों की जानकारी जुटाई और लगभग 30 मिनट के अंदर उसके परिवार का पता लगाकर बच्ची को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से बच्ची के परिजनों ने राहत की सांस ली। समय रहते बच्ची को सुरक्षित बरामद कर परिजनों तक पहुंचाने पर पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की जा रही है।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम—
उ0नि0 रवि चौधरी, चौकी प्रभारी नखास, थाना कोतवाली, गोरखपुर
का0 सिद्धांत यादव, थाना कोतवाली, गोरखपुर
का0 अभिषेक कुमार, थाना कोतवाली, गोरखपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button