गोरखपुर के जल प्रबंधन मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान:

गोरखपुर के जल प्रबंधन मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान:
‘Integrated Urban Water Management Project of the Year 2026’ पुरस्कार से नवाजा गया

गोरखपुर: गोरखपुर नगर निगम ने जल संरक्षण और आधुनिक जल प्रबंधन की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली में आयोजित ‘Global WaterTech Summit & Awards 2026’ में गोरखपुर को प्रतिष्ठित ‘Integrated Urban Water Management Project of the Year 2026’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में, गोरखपुर ने जल-सुरक्षित और जलवायु-अनुकूल शहर बनने की ओर कदम बढ़ाए हैं। शहर में जल प्रबंधन को आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए कई नवाचार किए गए हैं। इन प्रयासों के तहत 110 ऑटोमेटिक वॉटर लेवल सेंसर, डिजिटल ट्विन तकनीक, स्काडा (SCADA) आधारित पंपिंग ऑटोमेशन जैसी आधुनिक प्रणालियों को लागू किया गया है। साथ ही, 4,000 से अधिक रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की स्थापना और 100 से अधिक तालाबों का पुनर्जीवन गोरखपुर को एक आदर्श जल-प्रबंधन मॉडल के रूप में स्थापित कर रहा है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव और सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह के साथ यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रहण किया। यह सम्मान न केवल नगर निगम की तकनीकी दक्षता को दर्शाता है, बल्कि गोरखपुर के नागरिकों के लिए भी गर्व का क्षण है।



