Breaking Newsभारत

10.5 एकड़ में अवैध प्लाटिंग पर चला GDA का बुलडोजर, सड़क और चहारदीवारी ध्वस्त

10.5 एकड़ में अवैध प्लाटिंग पर चला GDA का बुलडोजर, सड़क और चहारदीवारी ध्वस्त

गोरखपुर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ GDA ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त प्रवर्तन टीम ने अलग-अलग इलाकों में अभियान चलाकर करीब 10.5 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान अवैध सड़क और चहारदीवारी समेत कई निर्माणों को बुलडोजर से गिरा दिया गया।

पहली कार्रवाई चिलुआताल क्षेत्र के जंगल महेताब राय में की गई, जहां राम आसरे और मजरुद्दीन द्वारा करीब 7.5 एकड़ जमीन पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। मौके पर दो से ढाई फीट ऊंची चहारदीवारी का निर्माण भी कराया गया था। GDA की टीम ने पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया।

दूसरी कार्रवाई महेसरा मंडी के पास जंगल बेनीमाधव नंबर-01 में हुई। यहां विनोद कुमार राणा और अन्य लोगों द्वारा करीब 3 एकड़ जमीन पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध सड़क और अन्य निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।

कार्रवाई के दौरान मौके पर किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया। GDA अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध प्लाटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button