Breaking Newsभारत

गोरखपुर: गोलघर प्रधान डाकघर में अब सुबह 8 से शाम 6 बजे तक बनेगा आधार, दो शिफ्टों में मिलेगी सुविधा

गोरखपुर: गोलघर प्रधान डाकघर में अब सुबह 8 से शाम 6 बजे तक बनेगा आधार, दो शिफ्टों में मिलेगी सुविधा

गोरखपुर के गोलघर स्थित प्रधान डाकघर में अब आधार कार्ड बनवाने और उसमें संशोधन कराने वाले लोगों को लंबी कतारों और समय की पाबंदी से राहत मिलेगी। डाक विभाग ने आम जनता की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए आधार सेवा के समय में बढ़ोतरी की है।

​नया समय: आधार सेवा केंद्र अब सुबह 10:00 बजे के बजाय सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक (कुल 10 घंटे) खुला रहेगा।

दो शिफ्ट में काम: सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए दो काउंटर बनाए गए हैं:

पहली शिफ्ट: सुबह 8:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक
​दूसरी शिफ्ट: सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
​उपलब्ध सुविधाएं: नए आधार कार्ड बनाने के साथ-साथ नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जरूरी जानकारियों में संशोधन का काम भी किया जा रहा है।

रविवार को भी सेवा देने की तैयारी: गुरुवार से लागू हुई इस नई व्यवस्था के बाद अब डाक विभाग रविवार के दिन भी आधार केंद्र खोलने पर विचार कर रहा है, जिससे नौकरीपेशा और छात्रों को और अधिक सुविधा मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button