Breaking Newsभारत

गाजीपुर : पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने शुक्रवार परेड की ली सलामी, पुलिस लाइन में व्यवस्थाओं का किया गहन निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने शुक्रवार परेड की ली सलामी, पुलिस लाइन में व्यवस्थाओं का किया गहन निरीक्षण

गाजीपुर, 21 अगस्त। पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन गाजीपुर में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, एकरूपता और बेहतर कार्यशैली बनाए रखने के निर्देश दिए। परेड में शामिल सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने निर्धारित मानकों के अनुरूप कदमताल करते हुए अनुशासन का परिचय दिया।परेड के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की वर्दी, टर्नआउट, अनुशासन तथा परेड की एकरूपता का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस बल को अपनी ड्यूटी के प्रति सदैव सजग एवं अनुशासित रहने के लिए प्रेरित किया। पुलिस विभाग में अनुशासन को कार्यप्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न थानों से आई डायल-112 (UP-112) वाहनों का गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने वाहनों की स्थिति, साफ-सफाई, आवश्यक उपकरणों एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में डायल-112 की त्वरित एवं प्रभावी रिस्पांस व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।पुलिस अधीक्षक ने इसके बाद डायल-112 कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही जी.डी. कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया तथा अभिलेखों और संबंधित व्यवस्थाओं को देखा गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों को नियमानुसार अद्यतन रखने तथा कार्यों में पारदर्शिता एवं तत्परता बरतने के निर्देश दिए गए।साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों का भी अवलोकन किया। संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी लेते हुए अभिलेखों के रख-रखाव तथा विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को साफ-सफाई, अनुशासन एवं कार्यस्थल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button