गाजीपुर : संविधान बचाओ सम्मेलन में कांग्रेस का हुंकार: भाजपा को बताया संविधान विरोधी, सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।
आज दिनांक।05/06/025को
संविधान बचाओ सम्मेलन में कांग्रेस का हुंकार: भाजपा को बताया संविधान विरोधी, सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान
जखनिया, गाजीपुर।जिला कांग्रेस कमेटी ने शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर “संविधान बचाओ सम्मेलन” का भव्य आयोजन कर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए नई ऊर्जा भर दी। सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए उसे संविधान विरोधी बताया और देश से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू ने मंच से गरजते हुए कहा,
“संविधान हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव है। भाजपा इसे बदलने का षड्यंत्र कर रही है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसा कभी नहीं होने देंगे। यह सम्मेलन संविधान की रक्षा की मजबूत आवाज है, जो जन-जन तक आंदोलन बनकर पहुंचेगी।”
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा,
“बाबा साहब आंबेडकर के बनाए संविधान की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। कांग्रेस कार्यकर्ता इसके लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।”
एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने भी भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा,
“संविधान से छेड़छाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह सम्मेलन हमें जागरूक कर रहा है कि संविधान की रक्षा के लिए हमें एकजुट संघर्ष करना होगा।”
शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने आशा जताई कि यह सम्मेलन लोगों में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा और इसके संरक्षण की दिशा में एक सशक्त कदम साबित होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष देवनारायण सिंह ने की, जबकि जिला महासचिव बृजेश गौतम ने मंच से सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस ऐतिहासिक सम्मेलन में कांग्रेस के सैकड़ों नेता, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख नाम शामिल हैं:चंद्रिका सिंह, राजेश गुप्ता, हिमांशु श्रीवास्तव, मनीष राय, विद्याधर पांडे, आशुतोष गुप्ता, आलोक यादव, ज्ञान प्रकाश सिंह, राघवेंद्र कुमार, प्रमिला देवी, विभूति राम, ओमप्रकाश राजभर, सतिराम सिंह, कृष्णा तिवारी, महेश राम, चंद्रशेखर राम, शैलेंद्र सिंह, राजेश तिवारी, अवधेश भारती, मूलचंद, अरुण लाल, अमित पांडे, रामाधार गिरी, मिट्ठू कुशवाहा, मोहन राजभर, ओमप्रकाश गिरी, जावेद जिमी, जगदीश सिंह, अरविंद मिश्रा, राम उग्रह मिश्रा, अजय सिंह, शैलेंद्र प्रजापति, धीरेंद्र पासवान, रुदल सिंह, अच्छेलाल कनौजिया आदि।