मकान बेचने के नाम पर ₹15 लाख की ठगी, पुलिस के पास पहुंचे पीड़ित पर उल्टा केस दर्ज कराने का आरोप/.

मकान बेचने के नाम पर ₹15 लाख की ठगी, पुलिस के पास पहुंचे पीड़ित पर उल्टा केस दर्ज कराने का आरोप/.
गोरखपुर। आज पीड़ित सुनील सिंह ने गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब पहुंचकर किया प्रेस वार्ता। प्रेस वार्ता के दौरान मकान बेचने का झांसा देकर लाखों रुपये हड़पने और दबाव बनाने के लिए उल्टा पीड़ित पर ही फर्जी केस दर्ज करवाने का एक मामला सामने आया है। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में एक संगठित गिरोह द्वारा फर्जी दस्तावेज बनाकर ठगी करने का गंभीर आरोप लगाया है।
सुनील सिंह (पुत्र श्री मुन्ना सिंह), निवासी – तारामंडल लेक न्यू अपार्टमेंट, थाना रामगढ़ताल, गोरखपुर। नन्द लाल जायसवाल एवं उनकी पत्नी अंजली जायसवाल।
ठगी की राशि: ₹15,00,000 (पंद्रह लाख रुपये)।
पीड़ित सुनील सिंह के अनुसार, आरोपियों ने अपने मकान की कीमत ₹60 लाख तय की थी और एडवांस के तौर पर उनसे ₹15 लाख ले लिए थे।
रजिस्ट्री में टालमटोल और धोखा: एडवांस रकम लेने के बाद आरोपी रजिस्ट्री करने में टालमटोल करने लगे। छानबीन करने पर पीड़ित को पता चला कि आरोपी दंपत्ति फर्जी दस्तावेज दिखाकर अन्य लोगों से भी ठगी कर चुके हैं।
जब पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने एक गाड़ी देने और बाकी ₹10 लाख जल्द लौटाने का झांसा दिया। लेकिन न तो गाड़ी ट्रांसफर की और न ही पैसे वापस किए, बल्कि उल्टे गाली-गलौज करने लगे।
नन्द लाल जायसवाल और उनकी पत्नी अंजली जायसवाल एक संगठित गिरोह चला रहे हैं, जो कूटरचित (फर्जी) दस्तावेज तैयार कर निर्दोष लोगों के पैसे हड़पने का काम करते हैं।



