Breaking Newsभारत

जमानियां (गाजीपुर) : जमानियां पुलिस ने बरामद किए गुम हुए आठ मोबाइल, धारकों के चेहरे खिले

जमानियां पुलिस ने बरामद किए गुम हुए आठ मोबाइल, धारकों के चेहरे खिले

करीब 1.95 लाख रुपये कीमत के मोबाइल CEIR पोर्टल के जरिए खोजे गए, मोबाइल धारकों ने पुलिस टीम की सराहना की

जमानियां (गाजीपुर)। गुमशुदा एवं खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानियां पुलिस एवं सीसीटीएनएस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आठ गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 95 हजार रुपये बताई गई है। बरामदगी के बाद मंगलवार को सभी मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द कर दिए गए।पुलिस के अनुसार, गुम अथवा खोए हुए मोबाइल फोन के धारकों ने पूर्व में अपने मोबाइल गुम होने के संबंध में CEIR पोर्टल पर प्रार्थना पत्र दर्ज कराया था। पुलिस टीम ने इन शिकायतों के आधार पर तकनीकी माध्यम से लगातार प्रयास करते हुए आठ मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की।थाना जमानियां पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके धारकों को सौंपे गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर धारकों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। मोबाइल धारकों ने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए पुलिस टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की और पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार जताया।बरामद मोबाइल में आकाश कुमार निवासी कसेरा पोखरा का पोको एम6 प्रो 5जी, मनीष कुमार शर्मा निवासी लोधीपुर का रेडमी नोट 12 प्रो, जितेन्द्र चौधरी निवासी जीवपुर का वीवो वी27, राधेश्याम यादव निवासी राघोपुर का रियलमी सी35, प्रभाकर पाठक निवासी जमानियां का वनप्लस, मोहम्मद इमरान निवासी चौधरी मोहल्ला का 1800जी, विवेक कुमार गुप्ता निवासी ढढ़नी रनबीर राय का सैमसंग ए04ई तथा राजू निवासी हेतिमपुर का टेक्नो स्पार्क मोबाइल शामिल है।पुलिस ने सभी बरामद मोबाइल उनके संबंधित स्वामियों को सुपुर्द कर दिए।मोबाइल फोन बरामद करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक रामसजन नागर, हेड कांस्टेबल विमलेश पटेल, कांस्टेबल धीरज गुप्ता, कांस्टेबल अनूप राय एवं कांस्टेबल मुकुल मिश्रा, थाना जमानियां जनपद गाजीपुर शामिल रहे।पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में टीम द्वारा किए गए इस प्रयास से मोबाइल धारकों को उनके खोए हुए कीमती फोन वापस मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button