Breaking Newsभारत

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : डीएम और सीडीओ ने ग्रामीण सरकारी समिति का किया औचक निरीक्षण

डीएम और सीडीओ ने ग्रामीण सरकारी समिति का किया औचक निरीक्षण

उर्वरक बिक्री व्यवस्था की जांच कर किसानों से की सीधी बातचीत, निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने के निर्देश

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। किसानों को उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को लेकर प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने संयुक्त रूप से मुहम्मदाबाद क्षेत्र की ग्रामीण सरकारी समिति, फिरोजपुर का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों के अचानक पहुंचने से समिति परिसर में मौजूद कर्मचारियों में भी सक्रियता बढ़ गई।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने समिति पर संचालित उर्वरक बिक्री व्यवस्था का जायजा लिया तथा किसानों को खाद उपलब्ध कराने की पूरी प्रक्रिया की गहनता से जांच की। जिलाधिकारी ने समिति में उर्वरक बिक्री रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए स्टॉक, बिक्री एवं वितरण से संबंधित अभिलेखों को देखा। उन्होंने समिति पर उर्वरक लेने पहुंचे किसानों की खतौनी, आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों का भी सत्यापन कराया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उर्वरक लेने के लिए समिति पर पहुंचे किसानों से सीधे बातचीत की। उन्होंने किसानों से उर्वरक की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था तथा निर्धारित मूल्य के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने किसानों से पूछा कि उन्हें खाद निर्धारित एवं उचित मूल्य पर मिल रही है अथवा नहीं। किसानों ने अधिकारियों को उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं समिति के कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसानों को उर्वरक निर्धारित मूल्य पर ही उपलब्ध कराया जाए। उर्वरक वितरण की पूरी प्रक्रिया नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र किसान को खाद प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि उर्वरक की कालाबाजारी, ओवररेटिंग अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसानों की सुविधा और उनकी आवश्यकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।औचक निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने उर्वरक की उपलब्धता, स्टॉक एवं वितरण व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की पड़ताल की। निरीक्षण का उद्देश्य किसानों को समय से और उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना तथा वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button