Breaking Newsभारत

गोरखपुर : सार्वजनिक रास्ते पर अवैध निर्माण को लेकर स्थानीय निवासियों में आक्रोश, प्रशासन से स्थायी कब्जा रुकवाने की मांग

सार्वजनिक रास्ते पर अवैध निर्माण को लेकर स्थानीय निवासियों में आक्रोश, प्रशासन से स्थायी कब्जा रुकवाने की मांग

​गोरखपुर। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर हार्बिट बाँध (बाबा चैन सिंह मन्दिर रोड) के निवासियों ने सार्वजनिक रास्ते पर हो रहे अवैध निर्माण और स्थायी कब्जे को लेकर प्रशासन से गुहार लगाई है। स्थानीय नागरिकों ने इस संबंध में एक शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
​सार्वजनिक रास्ता पूरी तरह से बंद क्षेत्र की मुख्य 15 फीट चौड़ी सड़क, जो उनके घरों से निकलकर हार्बिट बाँध की ओर जाती है, राजस्व रिकॉर्ड में भी ‘आम रास्ते’ के रूप में दर्ज है। वर्तमान में हार्बिट बाँध के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। आरोप है कि इसका फायदा उठाते हुए ‘बाबा आरओ’ के मालिक शिवनाथ (पुत्र जगेश्वर) द्वारा गली से सटाकर अवैध निर्माण किया जा रहा है और रास्ते पर स्थायी कब्जा किया जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध निर्माण के कारण 15 फीट की यह सड़क पूरी तरह से ब्लॉक हो गई है, जिससे कॉलोनी में रहने वाले लोगों का आवागमन बंद हो गया है। बाँध चौड़ा होने से गाड़ियों की आवाजाही तेज हो गई है, और रास्ते के दिखाई न देने से यहाँ किसी बड़ी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। निवासियों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस अवैध निर्माण को रोकने का प्रयास किया, तो संबंधित व्यक्ति विवाद पर आमादा हो गया और गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
​पुलिस व राजस्व टीम भेजने की मांग
मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने प्रार्थना पत्र के साथ मौके पर हो रहे अवैध निर्माण की तस्वीरें भी संलग्न की हैं। निवासियों (भोजू देवी, ज्योति गुप्ता, नेहा गुप्ता, रीता, पूनम आदि) ने मांग की है कि तत्काल मौके पर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम भेजकर अवैध निर्माण को रुकवाया जाए और सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button