Breaking Newsभारत

सैंथवार-मल्ल समाज की स्वतंत्र पहचान का मुद्दा विधान परिषद में उठाने पर एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह का सम्मान

सैंथवार-मल्ल समाज की स्वतंत्र पहचान का मुद्दा विधान परिषद में उठाने पर एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह का सम्मान

गोरखपुर। सैंथवार-मल्ल समाज की स्वतंत्र जाति और पहचान से जुड़े मुद्दे को विधान परिषद में उठाए जाने पर समाज के लोगों ने एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह का आभार जताया। समाज के अध्यक्ष मनोज सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने एमएलसी का माला पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया।

इस दौरान सैंथवार-मल्ल समाज के लोगों ने विधान परिषद में समाज की मांग उठाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।
एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि रेवेन्यू रिकॉर्ड में सैंथवार-मल्ल को संवर्ग जाति के रूप में दर्ज किया गया है, जबकि पिछड़े वर्ग की अनुसूची-1 में कुर्मी की उपजाति के रूप में इसे जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि किसी जाति की उपजाति जोड़ने का अधिकार पिछड़ा वर्ग आयोग को भी नहीं है और सरकार को भी नहीं है। उनकी मांग है कि सैंथवार-मल्ल जाति को स्वतंत्र संवर्ग जाति के रूप में पिछड़ा वर्ग की सूची में दर्ज किया जाए।

समाज के अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि सैंथवार-मल्ल समाज एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह का आभार व्यक्त करता है कि उन्होंने समाज की मांग को सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि समाज लंबे समय से अपनी स्वतंत्र पहचान की मांग को लेकर आवाज उठा रहा है।

मनोज सिंह ने कहा कि समाज के लोग अब तक भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करते आए हैं, लेकिन उनके अनुसार समाज की इस मांग को इससे पहले भाजपा या उसके किसी विधायक ने सदन में प्रमुखता से नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि समाज की मांग को सदन में उठाए जाने से लोगों में उम्मीद जगी है।

कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया और समाज की मांग को आगे भी मजबूती से उठाने की अपेक्षा जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button