Breaking Newsभारतराजनीति

प्राथमिक-जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों को भी मिले कैशलेस चिकित्सा सुविधा,प्रबन्धक शिक्षक कल्याण संघ

प्राथमिक-जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों को भी मिले कैशलेस चिकित्सा सुविधा,प्रबन्धक शिक्षक कल्याण संघ

गोरखपुर। उ०प्र० प्रबन्धक शिक्षक कल्याण संघ ने मान्यता प्राप्त प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। संघ की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर इस संबंध में शीघ्र आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की गई। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा सहायता प्राप्त माध्यमिक एवं संस्कृत विद्यालयों तथा वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। ऐसे में मान्यता प्राप्त प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों व कर्मचारियों को भी इस सुविधा से जोड़ा जाना न्यायसंगत है। ज्ञापन में कहा गया कि प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ऐसे में उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा की जिम्मेदारी को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए।संघ ने मुख्यमंत्री से मांग की कि प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ देने के लिए जल्द से जल्द शासन स्तर से निर्देश जारी किए जाएं। संघ का कहना है कि इस निर्णय से शिक्षक एवं कर्मचारी वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूराम पाण्डेय, प्रदेश सचिव शिव नारायण दूबे, प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द सिंह,नागेंद्र पाठक,मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष आलोक जायसवाल, कोषाध्यक्ष अमरेंद्र श्रीवास्तव, संरक्षक विनोद पाण्डेय तथा रामचन्द्र वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button