‘सांसद जी लगता है दावत दे दिए हैं…’ CM योगी ने ली चुटकी, बोले– विकास कार्यों से बदल रही गोरखपुर की पहचान

‘सांसद जी लगता है दावत दे दिए हैं…’ CM योगी ने ली चुटकी, बोले– विकास कार्यों से बदल रही गोरखपुर की पहचान

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सूरजकुंड में ग्रीन सिटी से माधोपुर बांध तक नवनिर्मित सड़क चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कराए जा रहे अवसंरचनात्मक विकास कार्यों से गोरखपुर को एक नई पहचान मिल रही है।
70 करोड़ की लागत से बनी 2 किमी लंबी सड़क
मुख्यमंत्री ने बताया कि लगभग 2 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण ₹70 करोड़ की लागत से पूरा किया गया है।
सुगम आवागमन: सड़क चौड़ी होने से स्थानीय लोगों और शहर के यातायात को भारी राहत मिलेगी।
कम होगी भीड़भाड़: जिन्हें अब Sonauli या Varanasi की तरफ जाना है, उन्हें शहर के मुख्य मार्गों में प्रवेश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विकल्प मार्ग: लखनऊ जाने वाले यात्रियों को गोलघर या टीपी नगर जाने के बजाय सीधे बंधा होकर कालेसर के रास्ते निकलने की सुविधा मिलेगी। Herbert Bandha के चौड़ीकरण का कार्य भी तेजी से जारी है।
सांसद और ‘कालीबाड़ी के बाबा’ पर कसा तंज
कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी अपने मज़ाकिया अंदाज़ में भी नज़र आए।
सांसद पर चुटकी: सांसद (रवि किशन) के भाषण न देने पर हल्के-फुल्के लहजे में कहा, “पता नहीं सांसद जी आज क्यों भाषण नहीं दिए… लगता है आज ज्यादा दावत दे दिए हैं! कितने लोग गए थे वहां?”
फिल्म का ज़िक्र: इसके साथ ही उन्होंने जनता से हंसते हुए पूछा कि कितने लोगों ने ‘कालीबाड़ी के बाबा’ की फिल्म देखी है?



