Breaking Newsभारतराजनीति
गोरखपुर : श्रावण मास के पावन सोमवार पर गोरखनाथ मंदिर में दिखी आस्था की भव्य तस्वीर

श्रावण मास के पावन सोमवार पर गोरखनाथ मंदिर में दिखी आस्था की भव्य तस्वीर

गोरखपुर। श्रावण मास के सोमवार के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। मुख्यमंत्री ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं में भी भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था नजर आई। श्रावण के पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।



