Breaking Newsभारत

” अधिवक्ताओं ने उत्साह पूर्वक किया तिरंगा यात्रा का स्वागत”

” अधिवक्ताओं ने उत्साह पूर्वक किया तिरंगा यात्रा का स्वागत”

“कलेक्ट्रेट चौराहे पर विधि प्रकोष्ठ के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने की पुष्प वर्षा”

अभियान का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिखाई झंडी

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान का भव्य शुभारंभ नगर निगम लक्ष्मी बाई पार्क से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया अभियान की शुरुआत करते हुए शहरवासियों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और गौरव को बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रानी लक्ष्मी बाई के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। तत्पश्चात महात्मा गांधी,सरदार वल्लभभाई पटेल,डॉ राजेंद्र प्रसाद और महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों राष्ट्रनायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान देशभक्ति के गीतों गगनभेदी नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो उठा तिरंगा यात्रा लक्ष्मी बाई पार्क से होकर काली मंदिर,गोलघर होते हुए रेलवे स्टेशन पर समाप्त हुई। यात्रा में स्कूली बच्चों, महिलाओं, युवाओं और शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी के हाथों में तिरंगा लहराता नजर आया और भारत माता की जय वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों से पूरा शहर गूंज उठा। यात्रा के दौरान नगर निगम,गोलघर, रेलवे स्टेशन की सड़कों पर देशभक्ति का अनोखा और विहंगम दृश्य देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत पुष्प वर्षा कर अपना उत्साह व्यक्त किया। बच्चों और युवाओं में उत्साह देखने को मिला, तिरंगा लेकर पूरे जोश के साथ यात्रा में शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अभियान केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि देश के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया वे अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर तिरंगा फहराकर अभियान को सफल बनाएं और राष्ट्र की एकता अखंडता को मजबूत करें।
कार्यक्रम में सोलह स्थान पर विभिन्न संगठनों ने स्वागत किया। तिरंगा यात्रा के भव्य आगाज ने शहरवासियों में देशभक्ति का जोश भर दिया ।
स्वागत करने वाले अधिवक्ताओं में प्रमुख रूप से भाजपा विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अमिताभ त्रिपाठी अटल,क्षेत्रीय सह संयोजक अजय गुप्ता बजरंगी एडवोकेट,पूर्व अध्यक्ष के डी पाठक,प्रियानंदन सिंह,अनादि मिश्रा,अजीत शाही,विवेक सरकारी, अभयनंदन त्रिपाठी,अजिता पांडे,सचिन द्विवेदी,शरदेन्दु प्रताप सिंह,जय नाथ यादव, हरिश्चन्द्र मौर्य, धर्मेंद्र मिश्रा, बृजेश सिंह, अभय कुमार गुप्ता,आदर्श पांडे प्रमोद मौर्या, शैलेश शाही, घनश्याम त्रिपाठी, संजीत शाही, श्रद्धानंद पांडे, रमेश सिंह, हरिनारायण यादव,अतुल शुक्ला,शशि भूषण दुबे,सुनील सिंह,राघवेंद्र पांडे, विजय गुप्ता,एस के चन्द,विनोद सिंह बघेल आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button