Breaking Newsभारत
दालमंडी चौडीकरण का भूमि पूजन विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी द्वारा किया गया

दालमंडी चौडीकरण का भूमि पूजन विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी द्वारा किया गया
वाराणसी। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना अब धरातल पर उतरने जा रही है। दालमंडी में भूमि पूजन हुवा। शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी विधिवत पूजा-अर्चना कर सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत किए।
करीब 221 करोड़ रुपये की लागत से दालमंडी की लगभग 650 मीटर लंबी सड़क को 17.4 मीटर चौड़ा किया जाना है।
भूमि पूजन के बाद सबसे पहले सड़क निर्माण के लिए जमीन का समतलीकरण किया जाएगा। इसके बाद ड्रेन और डक्ट निर्माण के लिए खुदाई का काम शुरू होगा।
लंबे समय से चर्चा में रही दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना के धरातल पर उतरने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और आवागमन को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



