Breaking Newsभारतराजनीति

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पूर्व मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी से उनके सरकारी आवास, गुलिस्ता कॉलोनी पहुंचकर मुलाकात की।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पूर्व मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी से उनके सरकारी आवास, गुलिस्ता कॉलोनी पहुंचकर मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने राजेंद्र चौधरी का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

राजेंद्र चौधरी पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। हाल ही में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

फिलहाल उनका स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक बताया जा रहा है। इस मुलाकात के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पार्टी प्रवक्ता मनोज यादव और पूर्व MLC राजपाल कश्यप भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button