गाजीपुर : विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के साक्षात्कार 4 अगस्त से, अभ्यर्थी मूल प्रमाण पत्रों के साथ हों उपस्थित,उद्योग विभाग ने विभिन्न ट्रेडों के लिए तिथिवार कार्यक्रम किया जारी

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के साक्षात्कार 4 अगस्त से, अभ्यर्थी मूल प्रमाण पत्रों के साथ हों उपस्थित,उद्योग विभाग ने विभिन्न ट्रेडों के लिए तिथिवार कार्यक्रम किया जारी
गाजीपुर, 31 जुलाई। वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में विभिन्न ट्रेडों के अभ्यर्थियों के चयन हेतु साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी उपायुक्त उद्योग लोकेन्द्र कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि सभी पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, गाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन के दौरान अपलोड किए गए सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होकर साक्षात्कार में प्रतिभाग करें।जारी कार्यक्रम के अनुसार दर्जी ट्रेड के साक्षात्कार 4, 5 एवं 6 अगस्त, हलवाई के 7 अगस्त, बढ़ई के 10 अगस्त, लोहार के 11 अगस्त, नाई के 12 अगस्त, राजमिस्त्री के 13 अगस्त, कुम्हार एवं मोची के 14 अगस्त, तथा टोकरी बुनकर एवं धोबी ट्रेड के साक्षात्कार 17 अगस्त 2026 को आयोजित किए जाएंगे।उद्योग विभाग ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर समय से पहुंचकर आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में शामिल होने की अपील की है।


