गाजीपुर : कल आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस, जिलाधिकारी कासिमाबाद तहसील में सुनेंगे जन समस्याएं

कल आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस, जिलाधिकारी कासिमाबाद तहसील में सुनेंगे जन समस्याएं
गाजीपुर, 31 जुलाई। जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार, 1 अगस्त 2026 को जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।जिला सूचना कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील कासिमाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा, जहां विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए जाएंगे।वहीं जनपद की अन्य सभी तहसीलों में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे समय से उपस्थित होकर प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके।


