लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में गूंजे ढोल-नगाड़े: बीजेपी पार्षद दल का हुआ जोरदार स्वागत, मुन्ना मिश्रा, मोंटी और अमित चौधरी को पहनाई गई माला

लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में गूंजे ढोल-नगाड़े: बीजेपी पार्षद दल का हुआ जोरदार स्वागत, मुन्ना मिश्रा, मोंटी और अमित चौधरी को पहनाई गई माला
लखनऊ में बीजेपी पार्षद दल के पदाधिकारियों की घोषणा के बाद नगर निगम मुख्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे उप-नेता देव शर्मा मिश्रा (मुन्ना), मुख्य सचेतक मुकेश सिंह मोंटी और सचेतक अमित चौधरी के मुख्यालय पहुंचने पर बीजेपी पार्षदों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने राजनाथ सिंह, नीरज सिंह और आनंद द्विवेदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
हालांकि, पारिवारिक कारणों से कोषाध्यक्ष के.एन. सिंह (पत्नी की अस्वस्थता) और कौमुदी त्रिपाठी (बेटे को बुखार होने के कारण) इस स्वागत समारोह में उपस्थित नहीं हो सके।
नेताओं ने जताई विकास की प्रतिबद्धता:
मुन्ना मिश्रा (उप-नेता): “पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। सभी पार्षदों को साथ लेकर लखनऊ के सर्वांगीण विकास के लिए काम किया जाएगा और फंड का समान वितरण सुनिश्चित होगा।”
मुकेश सिंह मोंटी (मुख्य सचेतक): “पार्षदों की समस्याएं और क्षेत्र के मुद्दे सुनने के लिए हर महीने नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी। स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों और संगठन के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा।”
अमित चौधरी (सचेतक): “जिन जन-मुद्दों को अनदेखा कर दिया गया था, अब उन पर प्राथमिकता से चर्चा होगी। विकास कार्यों और बजट का आवंटन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा ताकि किसी भी वार्ड में काम प्रभावित न हो।”
समारोह के दौरान पार्षद शैलेंद्र वर्मा, पार्षद अरुण तिवारी और पार्षद प्रतिनिधि हरीश अवस्थी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने नए पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


