अपहरण व हत्या के अपराध में षड़यंत्र करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त व 02 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार

अपहरण व हत्या के अपराध में षड़यंत्र करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त व 02 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार
अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी महोदय खजनी के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक खजनी के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 239/26 धारा 103(1),238,140(1),61(2) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्तगण 1. हरिनरायण शर्मा पुत्र स्व0 नन्द गोपाल 2. सत्येन्द्र कुमार भट्ट उर्फ जिले पुत्र हरिनरायण शर्मा व अभियुक्ता 3. अनामिका शर्मा पत्नी सर्वेश कुमार भट्ट उर्फ बिट्टू 4. बबली शर्मा पत्नी सतीश शर्मा को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
दिनांक 27.07.2026 को वादी द्वारा अपने 10 वर्षीय पुत्र के गुम होने के संबंध में थाना स्थानीय पर तहरीर दी गयी । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 239/2026 धारा 137(2) भा0न्या0सं0 पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई। जांच के क्रम में ज्ञात हुआ कि वादी के पड़ोस में रहने वाले सर्वेश भट्ट(अभियुक्त) द्वारा वादी के पुत्र को अपने साथ ले जाया गया था, तत्पश्चात अभियुक्त द्वारा वादी के पुत्र की हत्या कर दी गयी ।


