Breaking Newsभारत

गोरखपुर : व्हाट्सएप ग्रुप में फर्जी आरोप लगाने का मामला गरमाया

व्हाट्सएप ग्रुप में फर्जी आरोप लगाने का मामला गरमाया

व्यापारी ने किया खंडन, मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की दी चेतावनी

गोरखपुर। शहर के व्यापारिक वर्ग में उस समय हलचल मच गई जब ‘पूर्वांचल किराना कमेटी’ नामक व्हाट्सएप ग्रुप में एक व्यापारी के खिलाफ गंभीर आरोप वायरल होने लगे। इस मामले में गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर राजेश कुमार मद्धेशिया पुत्र बाबूलाल ने सिद्धिविनायक कंपनी के पार्टनर मनीष जैन द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह से झूठा और दुर्भावनापूर्ण बताया।
राजेश मद्धेशिया ने कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप में उनके खिलाफ यह झूठा प्रचार किया गया कि उन्होंने मनीष जैन की हत्या के लिए सुपारी दी है, जो पूरी तरह निराधार है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब उनकी सामाजिक छवि को धूमिल करने और व्यापारिक नुकसान पहुंचाने की साजिश के तहत किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि साहबगंज किराना कमेटी, जो एक पंजीकृत संस्था है, ने मनीष जैन को संदिग्ध गतिविधियों के चलते वर्ष 2023 में निष्कासित कर दिया था। इसके बाद से वह ‘पूर्वांचल किराना कमेटी’ के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप चलाकर व्यापारियों को गुमराह कर रहे हैं।
राजेश मद्धेशिया ने यह भी आरोप लगाया कि मनीष जैन व्यापारियों के बीच अपनी पहुंच का गलत प्रभाव दिखाकर डराने-धमकाने का काम करते हैं। वे लोगों से कहते हैं कि उनकी पहुंच ऊंचे स्तर तक है और किसी को भी जेल भिजवाना उनके लिए आसान है। इस तरह के बयानों से व्यापारियों में भय का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।
प्रेस वार्ता में उन्होंने यह भी कहा कि मनीष जैन की फर्म में उनके साले बंटी जैन भी पार्टनर हैं और दोनों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है, जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
राजेश मद्धेशिया ने स्पष्ट किया कि उनका मनीष जैन से केवल व्यापारिक प्रतिस्पर्धा है, कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले के स्क्रीनशॉट और साक्ष्य उनके पास सुरक्षित हैं और वे जल्द ही मानहानि, आपराधिक साजिश और धमकी देने के आरोप में न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे, साथ ही पुलिस प्रशासन को भी लिखित शिकायत देंगे।
उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से भी अपील की कि पार्टी के नाम का दुरुपयोग करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि संगठन की छवि बनी रहे और व्यापारियों में सकारात्मक संदेश जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button